top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

मुनि विनीत कुमार जी के दर्शन-वंदन को पहुंचा ब्यावर संघ, युवाओं को धर्म से जोड़ने की मिली प्रेरणा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
1 घंटे पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के विजयनगर तेरापंथ सभा भवन में मुनि श्री विनीत कुमार जी एवं मुनि श्री पुनीत कुमार जी के दर्शन-वंदन करते श्री ब्यावर संघ के सदस्य।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 6 नवंबर 2026। श्री ब्यावर संघ (बेंगलुरु) की ओर से विजयनगर स्थित तेरापंथ सभा भवन में विराजित मुनि श्री विनीत कुमार जी एवं मुनि श्री पुनीत कुमार जी के दर्शन-वंदन का कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। दोनों मुनि आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य हैं। इस अवसर पर उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने गुरु भगवंतों के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


श्री ब्यावर संघ के अध्यक्ष ललित डाकलिया ने बताया कि इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव ने सकल संघ को आशीर्वचन एवं मांगलिक प्रदान किया। उन्होंने संघ की ओर से संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए किशोरों और युवाओं को धर्म, संस्कार तथा आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने की प्रेरणा दी।


धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की दी जानकारी


संघ के महामंत्री रूपचंद कुमट ने श्री ब्यावर संघ, युवा शाखा एवं महिला विंग बेंगलुरु द्वारा संचालित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने संघ की ओर से समाज और धर्म के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों तथा भावी योजनाओं से भी अवगत कराया। कार्यक्रम संयोजक टीकमचंद हिंगड़ और अर्चित पारख ने बताया कि पूरा आयोजन श्रद्धा, विनम्रता और आध्यात्मिक उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। श्री ब्यावर संघ ने पूज्य मुनि भगवंतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद के लिए आभार जताया।


संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित


इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष बहादुर कांकरिया, कोषाध्यक्ष दिनेश लोढ़ा, युवा अध्यक्ष कुलदीप छाजेड़, संघ के वयोवृद्ध सदस्य पारसमल पगारिया, उज्ज्वल गुलेच्छा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजयनगर संघ के अध्यक्ष भंवरलाल मांडोत का विशेष सहयोग और सान्निध्य भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, संगठनात्मक एकजुटता और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page