top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भारतीय संस्कृति और गौ-सम्मान के संकल्प के साथ 20 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा ‘भारतीय सांस्कृतिक समागम–भारतम्’

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
3 दिन पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के गोड़वाड़ भवन में भारतीय सांस्कृतिक समागम भारतम् की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 3 नवंबर 2026। बेंगलुरु में आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम ‘भारतीय सांस्कृतिक समागम–भारतम्’ की तैयारियों को लेकर गोड़वाड़ भवन, लालबाग रोड में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। ‘मैं भारत हूं’ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस बैठक में विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजनों, सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया।


बैठक में मुंबई से पहुंचे ‘मैं भारत हूं’ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वामी रविंद्रनंद सरस्वती जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक का प्रमुख उद्देश्य आगामी आयोजन को भव्य एवं प्रभावशाली स्वरूप प्रदान करने के साथ विभिन्न समाजों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में जोड़ने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना रहा। फाउंडेशन के ललित डाकलिया ने बताया कि बैठक में अलग-अलग समाजों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का भरोसा जताया। विस्तृत चर्चा के बाद ‘भारतीय सांस्कृतिक समागम–भारतम्’ का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को बेंगलुरु में करने का निर्णय लिया गया।


गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना प्रमुख उद्देश्य


इस आयोजन के पीछे फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य पूज्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान एवं दर्जा दिलाने की मांग को व्यापक जनसमर्थन दिलाना तथा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और संस्कारों को एक मंच पर लाना है। आयोजकों का मानना है कि सामाजिक सहभागिता और सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से भारतीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में एकता और समरसता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। बैठक के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी समिति का विधिवत गठन एवं घोषणा भी की गई। इसे फाउंडेशन की संगठनात्मक गतिविधियों को विस्तार देने और आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।


विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की रही सहभागिता


बैठक में बिजय कुमार जैन, ललित डाकलिया, डॉ. रेनू रांका जैन, श्रीमती चंद्रकला डाकलिया, जयप्रकाश सोनी, श्रीमती अंजू सोनी, श्रीमती भगवंती वर्मा, कैलाश संकलेचा, श्रीमती शारदा आसाथा, श्रीमती अंजना शर्मा, श्रीमती ममता दाधीच, श्रीमती जैसिका शर्मा, श्रीमती सुमन सेठी, श्रीमती कुसुम काला, संजय अरावत, आर. किशनलाल, राधेश्याम अग्रवाल, श्रीमती बिंदु मेहता, श्रीमती रीना जैन, श्रीमती संगीता, एस. मुनालाल भामा, राकेश दाधीच, संजय ताक, गुमानचंद जैन, श्रीमती सुमित्रा बरड़िया, संतोष सोलंकी और श्रीमती मोनिका कुमट सहित विभिन्न समाजों के अनेक प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। बैठक को आयोजकों ने सफल एवं सार्थक बताते हुए कहा कि 20 दिसंबर को होने वाला ‘भारतीय सांस्कृतिक समागम–भारतम्’ भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और गौ-सम्मान के संकल्प को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन होगा। अब आयोजन की तैयारियों को आगे बढ़ाने और अधिकाधिक समाजों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा। समाचार प्रेषक ललित डाकलिया बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page