top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

मदुरै जैन समाज से मंत्री पी.टी.आर. ने मांगा समर्थन, भव्य सम्मान

  • Writer: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • Apr 10
  • 2 min read

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

मदुरै (तमिलनाडु)। विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में तमिलनाडु सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं डिजिटल सेवा मंत्री पी. टी. आर. पलानीवेल त्याग राजन ने मदुरै स्थित जैन समाज के प्रमुख संस्थान श्री नूतन धर्मशाला भवन में पहुंचकर समाज के लोगों से मुलाकात की और आगामी चुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मंत्री पी.टी.आर. का यह दौरा जनसंपर्क अभियान का हिस्सा था, जहां श्री साँचा सुमतिनाथ राजेंद्रसूरी जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री को समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।


कार्यक्रम के दौरान ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा ने मंत्री के समक्ष प्रवासी उत्तर भारतीयों की प्रमुख समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि मदुरै एवं आसपास लगभग एक लाख उत्तर भारतीय निवास करते हैं, जिन्हें अपने गृह राज्यों से जोड़ने के लिए सीधी रेल सेवा की अत्यंत आवश्यकता है। विशेष रूप से मदुरै से जोधपुर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर ट्रस्टी मीठालाल संखलेचा, शिवराज भंडारी, भवरलाल शाह, कांतिलाल बंदामुथा, रतनचंद संखलेचा, विजयराज गुलेच्छा, मांगीलाल जैन, दिनेश जैन, कांतिलाल सदन, सुरेश वाणीगोटा, पदमराज भंडारी, ललित जैन, गणपत जैन, दिनेश सालेचा, गौतम जैन, प्रवीण जैन, राजू जैन, मुकेश जैन, विक्रम जैन सहित राजस्थान समाज, उत्तर भारतीय समाज एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से मंत्री पी.टी.आर. का पारंपरिक तरीके से तिलक, माला, शॉल एवं साफा पहनाकर भव्य सम्मान किया गया। इस पूरे आयोजन की जानकारी मदुरै प्रवासी प्रवक्ता दिनेश सालेचा ने दी।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page