top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

भक्ति और सेवा के संग मना गणेशोत्सव, जरूरतमंद बच्चों को बांगी शिक्षण सामग्री

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
6 दिन पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु के श्री विनायका गेलेयारा बलेगा भैरवेश्वर नगर में गणेश उत्सव के दौरान महेंद्र मुणोत द्वारा बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण और अन्नदान सेवा।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 13 अक्टूबर 2026। श्री विनायका गेलेयारा बलेगा भैरवेश्वर नगर की ओर से गणेश उत्सव भक्तिभाव, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजन में भगवान गणपति की आराधना के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों को भी विशेष महत्व दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने भगवान गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की तथा अन्नदान कार्यक्रम में सहभागी बनकर सेवा प्रदान की। उनके इस योगदान ने धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंदों की सहायता के संदेश को भी प्रमुखता दी। आयोजकों ने महेंद्र मुणोत को सम्मानित किया। गणेश उत्सव के माध्यम से श्रद्धा, सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित किया गया। धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और भोजन सेवा से जुड़ी गतिविधियों ने कार्यक्रम को सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बनाया। समाचार प्रेषक उपेन्द्र कुमार बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page