top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

प्रजापत समाज कर्नाटक का चुनाव संपन्न, कॉटनपेट मंदिर की जिम्मेदारी नई कार्यकारिणी को सौंपी

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
6 दिन पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के कॉटनपेट स्थित श्री यादे माताजी मंदिर परिसर में प्रजापत समाज की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,13 अक्टूबर 2026। श्री प्रजापत समाज समस्त कर्नाटका ट्रस्ट, बेंगलुरु के कॉटनपेट स्थित श्री यादे माताजी मंदिर परिसर में सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को समाज की आमसभा आयोजित की गई। इसमें कर्नाटक की 13 संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्री कर्नाटक समाज कॉटनपेट की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने और समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी

आमसभा में सर्वप्रथम भूराराम खरेड़िया, आनेकल को सभापति नियुक्त किया गया। उनकी अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें समाज के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रधान पद की जिम्मेदारी नरसीह बेरा को सौंपी गई। अणदाराम रांवरिया और भोराराम कवाड़िया उपप्रधान चुने गए। कुनाराम साडीवाल को अध्यक्ष तथा कुंदनमल जाजपुरा और भंवरलाल कालबाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


पदाधिकारियों की सूची

आमसभा में चुनी गई कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं- प्रधान नरसीह बेरा, उपप्रधान अणदाराम रांवरिया, उपप्रधान भोराराम कवाड़िया, अध्यक्ष कुनाराम साडीवाल, उपाध्यक्ष कुंदनमल जाजपुरा, उपाध्यक्ष भंवरलाल कालबाल, कोषाध्यक्ष भंवरलाल पडीहार, उपकोषाध्यक्ष भरत कुमार पडीहार, उपकोषाध्यक्ष भगवान लाल कपूरपुरा, सचिव प्रकाश चन्द साडीवाल, उपसचिव नवरत्नमल कालबाल, उपसचिव जयराम भड़कोलिया, सूचना मंत्री मादुराम गाडुणिया, उप सूचना मंत्री हरीश राम जाजपुरा, उप सूचना मंत्री पारसमल हाटवा, व्यवस्था मंत्री रमेश कुमार कालबाल, उपव्यवस्था मंत्री मदनलाल हाटवा सलाहकार सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी समाज की गतिविधियों के संचालन और मार्गदर्शन के लिए मदनलाल कपूरपुरा, भूराराम खरेड़िया, नाथूराम बाबरिया, जीवाराम घोड़ेला और मदनलाल बेरा को सलाहकार सदस्य चुना गया। आमसभा में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई गई कि वे समाज के सदस्यों के सहयोग से कॉटनपेट स्थित श्री यादे माताजी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाएंगे। साथ ही मंदिर की गतिविधियों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे।


समाज की एकजुटता और विकास पर जोर

कर्नाटक की 13 संस्थाओं के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संपन्न चुनाव को समाज की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई कार्यकारिणी के सामने मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने, समाज के सदस्यों के बीच समन्वय बढ़ाने और सामूहिक सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। समाज की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जाने के साथ उनसे अपेक्षा की गई कि वे आपसी सहयोग और सहभागिता के माध्यम से संगठन तथा मंदिर की प्रगति के लिए कार्य करेंगे। समाचार प्रेषक केसाराम प्रजापत बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page