top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
30 सित॰
4 मिनट पठन
बेंगलुरु के पूर्वी क्षेत्रों में सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण करते मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 30 सितंबर 2026। ग्रेटर बेंगलुरु विकास मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने बुधवार को बेंगलुरु के पूर्वी हिस्सों में चल रहे सड़क और आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनता से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा लंबित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आपात राहत उपायों के साथ-साथ भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर स्थायी समाधान विकसित करने पर जोर दिया। मंत्री ने सरजापुर रोड, डोम्मासांद्रा, गुंजूर, वरथुर, बालागेरे और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सड़क, जल निकासी, यातायात व्यवस्था, भूमि अधिग्रहण, बिजली ढांचे और अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।


गड्ढों और जलभराव का तत्काल समाधान

कृष्णा बायरे गौड़ा ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे गड्ढों, जलभराव, यातायात जाम और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता से चिह्नित किया जाए, जिनसे आम लोगों को तत्काल परेशानी हो रही है। जहां अस्थायी उपायों से यातायात सुगम किया जा सकता है, वहां बिना देरी कार्रवाई करने तथा दीर्घकालिक समस्याओं के लिए स्थायी समाधान तैयार करने को कहा। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान कर वर्षा जल के सुचारु प्रवाह के लिए आवश्यक जल निकासी व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मुख्य सीवर लाइन और पाइपलाइन के संभावित मार्गों की जांच कर जरूरत के अनुसार उचित चैंबर से जोड़ने की योजना बनाने को भी कहा।


सड़क विकास के लिए भूमि की स्थिति स्पष्ट करें

मंत्री ने सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता तथा भूमि अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों और संपत्ति मालिकों के साथ समन्वय कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि भूमि संबंधी अड़चनों के कारण विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो। इसके लिए वैकल्पिक और अस्थायी उपायों की संभावनाओं पर भी विचार करने को कहा।


यातायात सुधार पर विशेष जोर

विभिन्न जंक्शनों पर यातायात की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जरूरत के अनुसार सड़क के मोड़ों, संपर्क मार्गों और उपलब्ध सड़क स्थान का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जंक्शन की स्थानीय समस्या की पहचान कर उसके अनुरूप सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। उन्होंने भविष्य में प्रस्तावित बड़े परिवहन प्रोजेक्टों, जिनमें एलिवेटेड रोड और मेट्रो परियोजनाएं शामिल हैं, को ध्यान में रखते हुए वर्तमान सड़क कार्यों की योजना बनाने पर जोर दिया। KRDCL, मेट्रो और संबंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने को कहा, ताकि एक परियोजना का काम दूसरी परियोजना में बाधा न बने और भविष्य में बार-बार सड़क खोदने की स्थिति पैदा न हो।


बिजली और पानी के कामों में समन्वय

सड़क विकास में बाधा बन रहे BESCOM के ट्रांसफॉर्मर और बिजली के खंभों की पहचान कर जरूरत के अनुसार स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। अनुपयोगी खंभों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। इसी तरह पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम को भी तेजी से पूरा करने और सड़क किनारे रखे पाइप तथा निर्माण सामग्री को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को अनावश्यक परेशानी न हो।


अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई

मंत्री ने सरकारी भूमि पर दुकानों और अन्य प्रकार के अतिक्रमण की जांच कर नियमों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सड़क विकास और सार्वजनिक उपयोग के लिए आवश्यक भूमि की पहचान कर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा। पहले से चिन्हित अवैध निर्माणों के मामलों में संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी लेने तथा लंबित मामलों में नियमानुसार आगे बढ़ने के निर्देश भी दिए गए।


सड़क किनारे मलबा और गाद हटाने के निर्देश

उन्होंने सड़क किनारे जमा निर्माण मलबे और गाद को तत्काल हटाने तथा पैदल चलने वालों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए आसपास के क्षेत्रों की सफाई कराने को कहा। जहां सड़क किनारे पानी जमा हो रहा है, वहां जल निकासी के उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। टूटे हुए फुटपाथ स्लैब की मरम्मत कर पैदल यात्रियों के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।


अधिकारियों के कामकाज पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने डोम्मासांद्रा सर्कल से वरथुर रोड मार्ग पर यातायात की समस्या और सड़क कार्यों की स्थिति को लेकर KRDCL अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से पहले उपलब्ध स्थान से मलबा हटाने और तत्काल सड़क की स्थिति सुधारने को कहा। मंत्री ने सवाल उठाया कि वरथुर झील के पास उपलब्ध स्थान का समुचित उपयोग किए बिना भूमि अधिग्रहण की जरूरत क्यों पड़ रही है। उन्होंने गुंजूर से डोम्मासांद्रा मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का भी उल्लेख किया और अधिकारियों से पूछा कि अतिक्रमण बढ़ने से पहले उसे रोकने के लिए समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण और सड़क संबंधी बाधाओं के कारण आम जनता को लंबे समय तक परेशानी न उठानी पड़े और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्य शुरू किए जाएं। मंत्री ने सड़क की खराब सतह, गड्ढों और सड़क किनारे की क्षतिग्रस्त जगहों की मरम्मत जल्द पूरी करने तथा आवश्यकतानुसार बजरी डालकर सड़क को उपयोग योग्य बनाने के निर्देश दिए। नए शुरू किए गए कार्यों में भी तेजी लाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान विधायक श्रीमती मंजुला अरविंद लिंबावली, बेंगलुरु ईस्ट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के आयुक्त डी.एस. रमेश, अतिरिक्त आयुक्त (विकास) लोखंडे स्नेहल सुधाकर, संयुक्त आयुक्त डॉ. दक्षायिनी के., मुख्य अभियंता लोकेश तथा KRDCL, BESCOM, मेट्रो, BWSSB सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page