top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु के विजयनगर में अण्णम्मा देवी उत्सव की भव्य धूम

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
23 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। साहस सीम्हा डॉक्टर विष्णुवर्धन युवक संघ विजयनगर के तत्वावधान में नगर देवता अण्णम्मा देवी का पारंपरिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तिमय वातावरण में सजे-धजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देवी मां के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद ग्रहण किया।


विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे प्रमुख उद्योगपति महेंद्र मुणोत ने देवी मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा अन्नदान कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सेवा प्रदान की। मुणोत ने उत्सव की भव्यता की सराहना करते हुए युवक संघ के प्रयासों को युवा ऊर्जा का प्रतीक बताया। आयोजकों ने उनके योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, जिससे परिसर में उत्साह का संचार हो गया। युवक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह उत्सव प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जो सामाजिक एकता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करता है। अन्नदान में सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को और भी रंगीन बना दिया। स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन को क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए संघ की सराहना की।


bengaluru, festivals, karnataka, vijayanagar bengaluru, temple festival, annamma devi, annamma devi festival celebration in vijayanagar, major religious festivals in bangalore city, how is annamma devi festival celebrated


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page