top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु की लोचना सीरवी ने CBSE 10वीं में 92 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया समाज का मान

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
18 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के के.आर. पुरम क्षेत्र में रहने वाली सुश्री लोचना सीरवी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज और गांव का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और समाज में खुशी की लहर है।


लोचना सीरवी, चेनाराम सोलंकी एवं श्रीमती ममता देवी सीरवी की सुपुत्री हैं। उनका मूल निवास राजस्थान के पाली जिले की सोजत तहसील स्थित बेरा आमलिया, बगड़ी नगर है, जबकि वर्तमान में उनका परिवार बेंगलुरु में निवास कर रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद लोचना ने अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह शानदार सफलता हासिल की। परिवारजनों के अनुसार लोचना शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं और उन्होंने नियमित अध्ययन के साथ समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। उनकी इस सफलता का श्रेय उनके माता-पिता, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को भी दिया जा रहा है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।


लोचना की इस उपलब्धि पर गांव बेरा आमलिया, बगड़ी नगर सहित बेंगलुरु के सीरवी समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के प्रबुद्धजनों ने इसे बेटियों के सशक्तिकरण और शिक्षा के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। इस अवसर पर परिजनों, रिश्तेदारों और समाजबंधुओं ने लोचना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने आशा जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और लगन से सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी और समाज का नाम रोशन करती रहेंगी।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
बेंगलुरु में आज चटख धूप, तापमान 35°C के पार

बेंगलुरु में आज मौसम पूरी तरह साफ और धूप खिली रहने का अनुमान है, जिससे शहरवासियों को गर्मी का एहसास अधिक हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page