top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

नवग्रह गणेश उत्सव में महेंद्र मुणोत ने किए दर्शन, अन्नदान में की सेवा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
6 दिन पहले
1 मिनट पठन
मारेनहली में नवग्रह गणेश बॉयज के गणेश उत्सव में भगवान गणपति के दर्शन और अन्नदान सेवा करते महेंद्र मुणोत।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 14 अक्टूबर 2026। नवग्रह गणेश बॉयज, मारेनहली द्वारा आयोजित गणेश उत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि महेंद्र मुणोत ने भगवान गणपति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने अन्नदान कार्यक्रम में सेवा प्रदान की। आयोजन समिति की ओर से मुणोत को सम्मानित भी किया गया।


गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देखने को मिला। अन्नदान कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने की भावना को प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने महेंद्र मुणोत के सहभाग और सेवा के प्रति उनके योगदान के लिए उनका सम्मान किया। कार्यक्रम ने धार्मिक आयोजनों में सामुदायिक सहयोग, सेवा भावना और सामाजिक जुड़ाव के महत्त्व को रेखांकित किया। समाचार प्रेषक उपेन्द्र कुमार बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page