top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

दुर्गा पूजा पर सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन की स्वास्थ्य पहल, 250 लोगों की निःशुल्क जांच

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 दिन पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में दुर्गा पूजा के अवसर पर सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन और मां दुर्गा सेवा समिति के स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निःशुल्क जांच।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,18 अक्टूबर 2026। दुर्गा पूजा के अवसर पर समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन और मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से कामाक्षीपाल्या स्थित धनंजय पैलेस में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। स्पर्श हॉस्पिटल, यशवंतपुर, ऑप्टिकल स्क्वायर और प्रोकेयर डेंटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।


बीपी, ब्लड शुगर, आंखों और दांतों की हुई जांच

सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के सचिव कमलेश यादव ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, एसपीओ2, नाड़ी की गति, आंखों और दांतों की निःशुल्क जांच की गई। आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना था।

फाउंडेशन के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) नीरज शर्मा के अनुसार, शिविर में प्रवासी मजदूरों, निर्माण श्रमिकों, घरेलू सहायिकाओं, रसोइयों, चालकों और अन्य मेहनतकश लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि कामकाज और आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई जरूरतमंद लोग समय पर स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। ऐसे शिविर उनके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।


50 से अधिक लोगों में पहली बार स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने का दावा

सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण पांडेय ने बताया कि शिविर के दौरान 50 से अधिक लोगों में पहली बार उच्च रक्तचाप और बढ़े हुए रक्त शर्करा स्तर का पता चला। उन्होंने कहा कि समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान होने से प्रभावित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेने और संभावित जटिलताओं से बचाव के लिए कदम उठाने में मदद मिल सकती है। पांडेय के अनुसार, सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों में 16 हजार से अधिक लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर चुका है। संस्था जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।


बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में दुर्गा पूजा के अवसर पर सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन और मां दुर्गा सेवा समिति के स्वास्थ्य शिविर में लोगों की निःशुल्क जांच।

आयोजकों ने सहयोगी संस्थाओं के प्रति जताया आभार

मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील ठाकुर और सचिव मणिकांत झा ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के सीईओ राम मोहन पाठक और संयुक्त सचिव प्रभात मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पर्श हॉस्पिटल, यशवंतपुर, ऑप्टिकल स्क्वायर और प्रोकेयर डेंटल की टीमों के योगदान की भी सराहना की। शिविर के संचालन में सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन की ओर से प्रवीण पांडेय, प्रभात मिश्रा, कमलेश यादव, राम मोहन पाठक, तौकीर, नीरज शर्मा और सुधीर सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया। वहीं, मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से मणिकांत झा, सुनील ठाकुर, अनिल शर्मा, प्रमोद सिंह, मुकेश और राजू ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों के अवसर पर सेवा गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच का लाभ मिल सके।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page