top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

डांडिया-गरबा की उमंग में सजी नवरात्रि की शाम, मां दुर्गा की आराधना का दिया संदेश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 दिन पहले
1 मिनट पठन
बेंगलुरु केंगेरी स्थित सेंट एंथोनी महाविद्यालय में अभ्युदय कल्चरल अकादमी की नवरात्रि डांडिया-गरबा स्पर्धा में मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु,17 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु के केंगेरी स्थित सेंट एंथोनी महाविद्यालय में नवरात्रि के उपलक्ष्य में अभ्युदय कल्चरल अकादमी की ओर से डांडिया-गरबा रास स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पारंपरिक नृत्य के माध्यम से नवरात्रि के उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि सनातन संस्कृति का ऐसा पर्व है, जिसमें अनादि काल से शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती रही है। यह पर्व शक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने नवरात्रि के सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व को रेखांकित करते हुए भारतीय परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन की भावना पर प्रकाश डाला।


डांडिया और गरबा जैसे पारंपरिक नृत्य नवरात्रि के उत्सव को सामूहिक उल्लास से जोड़ते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने तथा पारंपरिक उत्सवों में सहभागिता का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर आयोजकों ने मुख्य अतिथि महेंद्र मुणोत का सम्मान किया। कार्यक्रम के माध्यम से नवरात्रि की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page