top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

दादा साहेब फाल्के सम्मान से नवाजे अनंत नाग का BJP सेवा संकल्प अभियान में अभिनंदन

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
7 अक्टू॰
1 मिनट पठन
BJP सेवा संकल्प अभियान के दौरान अभिनेता अनंत नाग का सम्मान करते पार्टी पदाधिकारी

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 7 अक्टूबर 2026। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सेवा संकल्प अभियान के दौरान उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों और संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने अभिनेता अनंत नाग से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनके दीर्घ फिल्मी योगदान के लिए बधाई दी।


कार्यक्रम के दौरान BJP सेवा संकल्प अभियान के स्टेट कोऑर्डिनेटर एस. दत्तात्री, आर्ट एंड कल्चर सेल की कोऑर्डिनेटर रूपा अय्यर, को-कन्वीनर आत्मानंद, BJP स्टेट ऑफिस के जॉइंट सेक्रेटरी विश्वनाथ अनाजी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा SC मोर्चा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी प्रशांत, अनऑर्गनाइज्ड वर्कर्स सेल के स्टेट कोऑर्डिनेटर राजेश, मीडिया सेल के स्टेट को-कन्वीनर प्रशांत केडेनजी और मीडिया सेल के स्टेट कमेटी मेंबर नागेश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


पदाधिकारियों ने अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि उनका लंबा फिल्मी सफर कला, अभिनय और भारतीय सिनेमा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान अनंत नाग के साथ मुलाकात को लेकर BJP पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके सम्मान को कन्नड़ तथा भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का विषय बताया।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page