top of page
भारतार्थ-logo

दक्षिण भारत अड़तालीस पट्टी पोरवाल जैन संघ समिति बैठक: गदग सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 7 जुल॰
  • 2 मिनट पठन
Group of men seated around a U-shaped conference table with microphones in a modern meeting room, facing the camera.

बैंगलोर में हुई अहम बैठक, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और गदग सम्मेलन को सफल बनाने पर बनी सहमति

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 7 जुलाई, 2026। दक्षिण भारत अड़तालीस पट्टी पोरवाल जैन संघ समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बेंगलुरु स्थित गोड़वाड़ भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ प्रतिमाजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अध्यक्ष श्री उत्तमजी शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न शहरों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की मजबूती, युवा सहभागिता और आगामी कर्नाटक के गदग में प्रस्तावित वार्षिक सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में लिए गए सकारात्मक निर्णयों से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।


करीब दोपहर एक बजे तक चली बैठक में बैंगलोर, शिमोगा, धारवाड़, नेल्लोर, बेलगाम, मैसूर, मंड्या, चेन्नई, तुमकुर, टिपटूर सहित विभिन्न स्थानों से आए 26 समिति सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने संगठन को अधिक प्रभावी बनाने, धार्मिक संघ यात्रा के आयोजन तथा समाज के युवा वर्ग को अधिक सक्रिय भूमिका देने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।


बैठक के दौरान आगामी गदग वार्षिक सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। सूत्रों के अनुसार इस बार सम्मेलन में समाज के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए आवास, भोजन, व्यवस्थाओं तथा धार्मिक कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।


मध्यान्ह भोजन के बाद पुनः बैठक शुरू हुई, जिसमें अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई। सभी निर्णय सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से लिए गए। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की एकता और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। बैठक के समापन के बाद सभी सदस्य अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page