top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

तिरुपति में योगी आदित्यनाथ का स्वागत, शर्मा, देवासी ने लिया आशीर्वाद

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
15 सित॰
1 मिनट पठन
एयरपोर्ट जैसे हॉल में रंगीन शॉल ओढ़े व्यक्ति को कई पुरुष नमस्ते करते हुए, माहौल औपचारिक और गर्मजोशी भरा।

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह Bhaarataarth.com तिरुपति, 14 सितंबर 2026। तिरुपति बालाजी की पावन नगरी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के अवसर पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेंगलुरु निवासी युवा नेता, समाजसेवी एवं भामाशाह पर्वत (आल) देवासी तथा शशिकांत शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की और उनका स्वागत-सत्कार किया।


इस अवसर पर पर्वत देवासी और शशिकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर आत्मीय संवाद भी हुआ।

पर्वत देवासी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का संत जीवन, अनुशासन और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि तिरुपति बालाजी की पावन भूमि पर मुख्यमंत्री से मुलाकात उनके लिए विशेष आध्यात्मिक एवं सामाजिक अनुभव रहा।


उन्होंने कहा कि ऐसी शिष्टाचार भेंट से सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा तथा जनसेवा के प्रति प्रेरणा मिलती है। उनके अनुसार, धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

इस अवसर पर पर्वत देवासी ने बस्सी गांव और क्षेत्र की ओर से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरुपति जैसे पवित्र धार्मिक स्थल पर हुई यह मुलाकात उनके लिए गौरव का विषय है।


कार्यक्रम से जुड़े लोगों ने भी योगी आदित्यनाथ के दर्शन एवं धार्मिक यात्रा के अवसर को श्रद्धा और उत्साह से जोड़ा। वहीं, पर्वत देवासी ने युवाओं से सामाजिक सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। समाचार प्रेषक: पर्वत देवासी, बेंगलुरु


टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page