‘डबल इंजन सरकार से तेज हुआ बराक वैली का विकास’—असम दौरे पर पीएम मोदी, 22,860 करोड़ की शिलांग-सिलचर हाई-स्पीड कॉरिडोर सहित कई परियोजनाओं का शिलान्यास
- धन्ना राम चौधरी

- 14 मार्च
- 2 मिनट पठन
भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
असम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम दौरे के दौरान बराक वैली और पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई गति देने वाली कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बराक वैली सहित पूरे नॉर्थ-ईस्ट में विकास की रफ्तार तेज हुई है और आने वाले वर्षों में क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था में और बड़ी भूमिका निभाएगा।
प्रधानमंत्री ने करीब 22,860 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 166 किलोमीटर लंबे शिलांग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन किया। यह कॉरिडोर शिलांग और सिलचर के बीच बनने वाला नॉर्थ-ईस्ट भारत का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड फोर-लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर होगा। इसके निर्माण से गुवाहाटी और सिलचर के बीच यात्रा का समय लगभग 8.5 घंटे से घटकर करीब 5 घंटे रह जाएगा। इससे व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर राज्यों को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तेजी से बुनियादी ढांचे का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में नई परियोजनाएं क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नेशनल हाईवे-306 पर एलिवेटेड कॉरिडोर (फेज-1) का भी शिलान्यास किया। यह परियोजना सिलचर के कैपिटल पॉइंट को रंगिरखारी पॉइंट से जोड़ेगी, जिससे शहर की व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। साथ ही, इससे मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ आवागमन भी तेज और सुगम हो सकेगा।
प्रधानमंत्री ने असम के पथरकंडी में नए कृषि महाविद्यालय की आधारशिला भी रखी। यह संस्थान क्षेत्र में कृषि शिक्षा, अनुसंधान और आधुनिक खेती के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा किसानों और छात्रों को नई तकनीकों से जोड़ने का काम करेगा।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अगले चरण में वे कोलकाता पहुंचेंगे, जहां करीब 18,680 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं में 420 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट, खड़गपुर-मोरग्राम आर्थिक कॉरिडोर, दुबराजपुर बाईपास तथा कई पुलों का निर्माण शामिल है।
सरकार का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में कनेक्टिविटी, व्यापार और निवेश के नए अवसर खुलेंगे, जिससे क्षेत्रीय विकास को दीर्घकालिक गति
_edited.jpg)


टिप्पणियां