top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

डॉ. राजकुमार जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
24 अप्रैल
1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलुरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलुरु। करुणाडु सिम्हा सैने के तत्वावधान में कन्नड़ सिनेमा के महानायक डॉ. राजकुमार की जयंती के अवसर पर यशवंतपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए दिवंगत अभिनेता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर महेंद्र मुणोत ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. राजकुमार केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि कर्नाटक की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक थे। उन्होंने अपने अभिनय, सादगी और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जन-जन के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता करुणाडु सिम्हा सैने के अध्यक्ष मुनिराज ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को महान व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करते हैं। सैने के अन्य सदस्यों ने भी डॉ. राजकुमार के जीवन एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सैने की ओर से अतिथियों का साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक एवं सिनेमा प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने अभिनेता को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


dr rajkumar, kannada cinema, tribute event, rajkumar jayanti, legendary actor, tribute celebration, dr rajkumar birth anniversary tribute, celebrating dr rajkumar life and legacy, dr rajkumar memorial day event highlights


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page