top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की कमान रीना गांधी को, वर्ष 2027 के लिए निर्वाचित हुईं अध्यक्ष

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
4 दिन पहले
2 मिनट पठन
जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव समारोह में वर्ष 2027 की निर्वाचित अध्यक्ष जेसी रीना गांधी और उपस्थित सदस्य।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 नवंबर 2026। जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो की वार्षिक आमसभा एवं चुनाव समारोह आदर्श ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान वर्ष 2027 के लिए जेसी रीना गांधी को संगठन का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्ष 2026 की अध्यक्ष जेसी ललिता बोथरा ने की।


समारोह में सचिव जेसी रीना गांधी, संयुक्त सचिव जेसी दीपक जैन, कोषाध्यक्ष जेसी दीपिका जैन, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जेसी विशाल जैन तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी तरुण भंसाली उपस्थित रहे। नॉमिनेशन ऑफिसर एवं आईपीपी जेसी सुनीलकुमार जैन, पूर्व अध्यक्ष जेएफएम मदन जैन और जेसी दिनेश मरोठी की विशेष उपस्थिति रही। वरिष्ठ सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व विकास से जुड़े सुझाव दिए। आमसभा के दौरान टीम उमंग 2026 के कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्षभर आयोजित सामाजिक सेवा गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विभिन्न परियोजनाओं और संगठनात्मक कार्यों का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया। सदस्यों ने टीम के सामूहिक प्रयासों और समर्पण की सराहना की।


इसके बाद वर्ष 2027 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें जेसी रीना गांधी को आगामी वर्ष के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित सदस्यों ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में जेसीआई बैंगलोर कॉस्मो सदस्य सहभागिता, नेतृत्व क्षमता के विकास, सामाजिक सेवा और रचनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।


कार्यक्रम का समापन वरिष्ठजनों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। वार्षिक आमसभा ने संगठन की एकजुटता, सामूहिक नेतृत्व और सेवा भावना को मजबूत करने के साथ आगामी वर्ष के लिए नई उम्मीदों का संदेश दिया। समाचार प्रेषक रूपचंद कुमट बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page