top of page
भारतार्थ-logo

केपीसीसी में उत्तर कर्नाटक पर मंथन, चार जिलों के नेता जुटे

  • लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 2 दिन पहले
  • 1 मिनट पठन
लकड़ी की मेज के चारों ओर सफेद कपड़ों में बैठे नेता, एक व्यक्ति माइक्रोफोन से बोल रहा है; पीछे बड़े पोस्टर, गंभीर माहौल

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 सितंबर 2026। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय में उत्तर कर्नाटक के चार जिलों-रायचूर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयनगर—के कांग्रेस प्रतिनिधियों, जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता KPCC अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने की। बैठक में संबंधित जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े संगठनात्मक विषयों और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों की जानकारी प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखी।


बैठक में AICC सचिव गोपीनाथन पलानियप्पन, KPCC कार्यकारी अध्यक्ष वसंत कुमार, पूर्व मंत्री एच. अंजनेया, पूर्व सांसद वी.एस. उग्रप्पा, विधायक हंपनगौड़ा बदरली, विधायक अन्नपूर्णा, तुकाराम, विधायक बसवनगौड़ा दद्दल, हंपय्या नायक, बसवनगौड़ा थुरुविहाल तथा विधान परिषद सदस्य एन.एस. भोसराज सहित कई नेता शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्व विधायक डी.एस. हुलागेरी समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।


जिला संगठन पर विशेष चर्चा


बैठक में बेल्लारी ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवयोगी, बेल्लारी शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आलम प्रशांत, विजयनगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सिराज शेख, कोप्पल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमरेगौड़ा बय्यापुरा तथा रायचूर सहित अन्य जिलों के कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान जिला एवं विधानसभा स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर चर्चा होने की जानकारी दी गई।

उत्तर कर्नाटक के चार महत्वपूर्ण जिलों के पार्टी नेताओं की इस बैठक को क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठक के रूप में देखा जा रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page