top of page
भारतार्थ-logo

किरण भायल ने 12वीं में 89.5 प्रतिशत अंक लाकर बढ़ाया सीरवी समाज का मान

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 10 अप्रैल
  • 1 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, बेंगलूरु संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

बेंगलूरु। सीरवी समाज के लिए गर्व का क्षण तब आया जब समाज की होनहार प्रतिभा किरण भायल ने कर्नाटक बोर्ड की कक्षा 12वीं (वाणिज्य संकाय) परीक्षा में 89.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज का नाम रोशन किया है।


किरण भायल, पिता बाबूलाल एवं माता श्रीमती सुशीला देवी की सुपुत्री हैं। उनका गौत्र भायल है तथा मूल रूप से वे राजस्थान के मरुधर क्षेत्र स्थित निम्बेड़ा कला गांव से संबंध रखती हैं। वर्तमान में उनका परिवार बेंगलूरु के कम्मानाहल्ली क्षेत्र में निवासरत है।

किरण ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन, गुरुजनों के आशीर्वाद और अपनी निरंतर मेहनत एवं अनुशासन को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। समाज के प्रबुद्धजनों ने किरण की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में इस प्रकार का उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगा। सीरवी समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने किरण भायल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सीरवी समाज संपूर्ण भारत की ओर से किरण भायल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई है। समाजजनों ने माता रानी से प्रार्थना की कि वे किरण को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्रदान करें और वे आगे भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करती रहें।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page