top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

कर्नाटक रेरा अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति से बढ़ी दुर्गा पूजा महोत्सव की गरिमा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
1 घंटे पहले
3 मिनट पठन
बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महोत्सव में पूजा-अर्चना, छप्पन भोग, भंडारे और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत निशा पूजा और दुर्गा पूजा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर कर्नाटक रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। समिति के अनुसार, 18 अक्टूबर की देर रात निशा पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इसके बाद 19 अक्टूबर को मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, कुमकुम अभिषेक, छप्पन भोग, मंगला आरती और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और मां के जयकारों से पूजा पंडाल भक्तिमय बना रहा।


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान


पूजा के सभी प्रमुख अनुष्ठान पंडित अजीत झा के वैदिक मंत्रोच्चार और मार्गदर्शन में संपन्न हुए। पूजा के यजमान मुकेश कुमार मुकुल और उनकी पत्नी पिंकी सिंह ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। कुमकुम अभिषेक और छप्पन भोग के दौरान श्रद्धालुओं ने मां के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। वहीं, रात्रि जागरण में भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।


रेरा अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति रही विशेष आकर्षण


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी और वर्तमान में कर्नाटक रेरा के अध्यक्ष राकेश सिंह उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ी। महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामुदायिक सहभागिता भी देखने को मिली।


बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महोत्सव में पूजा-अर्चना, छप्पन भोग, भंडारे और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली व्यवस्था


महोत्सव के आयोजन में पूजा अध्यक्ष पंकज कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, सचिव मुकेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, प्रवीण पांडेय और ए.के. गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रभु, राजीव रंजन, संतोष और तनुज सहित अन्य सदस्यों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग 3,000 श्रद्धालु मां दुर्गा का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। भंडारे के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन के साथ सेवा और सामूहिक सहभागिता को भी महोत्सव का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।


निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर से समाजसेवा को बढ़ावा


धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों को जोड़ते हुए सेवा ब्रिगेड फाउंडेशन के सहयोग से साकरा अस्पताल द्वारा 17 से 20 अक्टूबर तक निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण पांडेय के अनुसार, शिविर के पहले दिन लगभग 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), रक्त में ऑक्सीजन संतृप्ति (एसपीओ₂) और नाड़ी की दर की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।


20 अक्टूबर को महानवमी, 21 को विजयादशमी पूजा


समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, 20 अक्टूबर को महानवमी पूजा और 21 अक्टूबर को विजयादशमी पूजा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 22 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति का यह महोत्सव धार्मिक आस्था, भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सेवा के समन्वय का उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। समाचार प्रेषक प्रवीण पांडेय बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page