top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

‘ऑपरेशन कामधेनु’ में बड़ी सफलता: जम्मू पुलिस ने 23 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया, तीन वाहन जब्त

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
19 मार्च
2 मिनट पठन

अपडेट करने की तारीख: 23 मार्च

                                                                                                                                                                                                         फाइल फोटो
फाइल फोटो

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मवेशी तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कामधेनु’ के तहत जम्मू (ग्रामीण) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी की तीन कोशिशों को नाकाम कर कुल 23 मवेशियों को सुरक्षित बचाया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई पुलिस थाना झज्जर कोटली क्षेत्र के पंजाल नाका प्वाइंट पर की गई। नियमित जांच के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो लोड कैरियर (JK06B-2558) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी लेने पर वाहन में तीन मवेशी अवैध रूप से लदे पाए गए, जिन्हें तुरंत मुक्त कराया गया। इस संबंध में थाना झज्जर कोटली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCA Act) की धारा 11 के तहत एफआईआर संख्या 32/2026 दर्ज की गई है।


इसी नाका प्वाइंट पर दूसरी घटना में पुलिस ने एक अन्य महिंद्रा लोड कैरियर (JK02CN-0704) को रोका। पुलिस को देखते ही चालक फरार हो गया। वाहन की जांच में चार मवेशी अवैध रूप से लदे मिले। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाकर वाहन जब्त कर लिया। इस मामले में भी थाना झज्जर कोटली में धारा 223 BNS और धारा 11 PCA अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 33/2026 दर्ज की गई है।


तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना नगरोटा के अंतर्गत पुलिस पोस्ट सिधरा क्षेत्र में की गई। देर रात गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ट्रक (JK19A-7806) को रोका। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 16 मवेशी ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बचाते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। इस मामले में थाना नगरोटा में धारा 223 BNS और धारा 11 PCA अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 75/2026 दर्ज की गई है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मामलों में फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जांच जारी है।


‘ऑपरेशन कामधेनु’ के तहत जम्मू पुलिस की यह कार्रवाई न केवल तस्करी पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है, बल्कि पशु संरक्षण के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page