top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

एशियन गेम्स 2026 का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने थामा तिरंगा

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
20 सित॰
1 मिनट पठन
एशियन गेम्स 2026 का पोस्टर, मनु भाकर व पवन सहरावत तिरंगा थामे, Team India, Aichi-Nagoya, जोशीला माहौल

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नागोया, जापान | 19 सितंबर 2026 जापान के आइची-नागोया में शनिवार को 20वें एशियन गेम्स का भव्य आगाज हुआ। रंगारंग और हाईटेक उद्घाटन समारोह के साथ एशिया के इस बड़े खेल आयोजन की औपचारिक शुरुआत हुई। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेलों के उद्घाटन की घोषणा की।


उद्घाटन समारोह में भारत की ओर से ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत ने तिरंगा थामकर भारतीय दल का नेतृत्व किया। दोनों ध्वजवाहकों के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने एथलीट परेड में हिस्सा लिया।


पवन सहरावत को अंतिम समय में पुरुष ध्वजवाहक बनाया गया। इससे पहले शॉटपुट खिलाड़ी ताजिंदरपाल सिंह तूर को यह जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन समारोह के लिए जरूरी आधिकारिक किट समय पर नहीं मिलने के कारण उन्हें ध्वजवाहक की भूमिका से हटना पड़ा।


इस बार एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और प्रतियोगिताएं 43 खेलों में आयोजित की जा रही हैं। भारतीय दल पिछले एशियन गेम्स के प्रदर्शन के बाद एक बार फिर पदक तालिका में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के साथ मैदान में उतरा है।


मनु भाकर ने भारतीय खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के अनुभव का आनंद लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संदेश भी दिया है। एशियन गेम्स के शुरू होने के साथ अब भारतीय खिलाड़ियों की नजरें विभिन्न खेलों में पदक जीतने पर रहेंगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page