top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

KDKS हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित, 11 नवंबर को भव्य चित्रगुप्त पूजा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
5 अक्टू॰
2 मिनट पठन
हैदराबाद में KDKS की नई कार्यकारिणी गठित, 11 नवंबर को चित्रगुप्त देवालयम में भव्य पूजा आयोजन


भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com हैदराबाद, 5 अक्टूबर 2026। कलम दवात कायस्थ समाज (KDKS), हैदराबाद की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। सोमाजीगुडा स्थित संस्था के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों और 11 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजा समारोह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


संस्था के संस्थापक बी.के. करना तथा मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष गणेश प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व कमांडेंट सीआरपीएफ, के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें धर्मेंद्र कुमार सिन्हा को अध्यक्ष, अनामिका करना को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार श्रीवास्तव को महासचिव, अजय कुमार दास को सहसचिव, अनूप कुमार सिन्हा को कोषाध्यक्ष तथा कुमार विजय विकास अम्बष्ट को संयोजक मनोनीत किया गया।


सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में जी.पी. श्रीवास्तव, पूर्व सीआरपीएफ कमांडेंट, को जिम्मेदारी दी गई। समिति के सदस्यों में सुशील श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा, ज्योति नारायण और शिल्पी भटनागर को शामिल किया गया। वहीं नई समिति को मजबूती देने के लिए ओम प्रकाश सिन्हा, डॉ. शिवकुमार, ए. प्रभुनाथ कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू जी और उमेश कुमार करना को सदस्य बनाया गया।


संस्था के सह-संस्थापक जे.पी. लाल बैठक में अनुपस्थित रहे। उन्हें बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी ई-मेल के माध्यम से देने की बात कही गई।


11 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का भव्य आयोजन


संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिन्हा और महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 11 नवंबर 2026, बुधवार को ऊपुगुडा स्थित ऐतिहासिक चित्रगुप्त देवालयम में भव्य चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया जाएगा। चारमीनार के समीप स्थित मंदिर परिसर में सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक अभिषेक, पूजा-अर्चना, कलम-दवात की विधिवत पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


पदाधिकारियों के अनुसार, हैदराबाद और सिकंदराबाद क्षेत्र में कायस्थ समाज की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में चित्रगुप्त पूजा का विशेष महत्व है। KDKS की ओर से प्रतिवर्ष ऐतिहासिक चित्रगुप्त देवालयम में इस आयोजन का संचालन किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से चित्रांश परिवार और कलमधारी श्रद्धालु भाग लेते हैं।


मेडचल, हयातनगर, तिरुमलागिरी, हाईटेक सिटी सहित हैदराबाद के विभिन्न क्षेत्रों से कायस्थ समाज के लोगों के पूजा समारोह में पहुंचने की उम्मीद है। आयोजकों ने कहा कि इस अवसर पर चित्रांश परिवारों को मंदिर में अभिषेक, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा।


संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी चित्रांश परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में पूजा समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। संस्थापक बी.के. करना ने पूजा से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए अलग समिति गठित करने का सुझाव दिया और आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी सदस्यों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


बैठक के अंत में प्रभुनाथ सिन्हा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। समाचार प्रेषक सुनील श्रीवास्तव, रानीगंज, सिकंदराबाद, तेलंगाना।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page