top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

AAP में बड़ा सियासी भूचाल, राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय का दावा

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
24 अप्रैल
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय का ऐलान कर दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद उनके साथ हैं और सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चड्ढा ने AAP नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है और अब “भ्रष्ट लोगों के हाथों में चली गई है।” उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले कुछ समय से खुद को पार्टी गतिविधियों से दूर कर लिया था और अब “जनता के बीच जाकर नई दिशा में काम करने” का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा, “हम राजनीति में करियर बनाने नहीं आए थे, बल्कि देश के लिए काम करने आए थे। आज हम अपने उस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए BJP के साथ जुड़ रहे हैं।” चड्ढा ने गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की भी सराहना करते हुए उनके संकल्प के साथ चलने की बात कही।

किन सांसदों के साथ होने का दावा

राघव चड्ढा ने जिन सांसदों के अपने साथ होने का दावा किया, उनमें विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह और अशोक कुमार मित्तल जैसे नाम शामिल बताए गए हैं।

संदीप पाठक का बयान

इसी क्रम में संदीप पाठक ने भी पार्टी से अलग होने की पुष्टि करते हुए कहा कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसदों में से दो-तिहाई उनके साथ हैं और इस संबंध में राज्यसभा सभापति को हस्ताक्षर सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन देखना पड़ेगा, लेकिन अब अलग रास्ता चुनना ही विकल्प था।” पाठक ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने एक दशक तक पार्टी के लिए काम किया, लेकिन अब उनका उद्देश्य केवल देशहित में कार्य करना है।

AAP का पलटवार

वहीं, AAP की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इसे “ऑपरेशन लोटस” करार देते हुए BJP पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है और “घटिया राजनीति का खेल” है। संजय सिंह ने कहा, “BJP ने हमारे सात राज्यसभा सांसदों को तोड़ने का काम किया है। पंजाब की जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।” उन्होंने राघव चड्ढा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें हर अवसर दिया, लेकिन उन्होंने विश्वास तोड़ा।

राजनीतिक असर

इस घटनाक्रम से राष्ट्रीय राजनीति में हलचल तेज हो गई है। यदि चड्ढा का दावा सही साबित होता है, तो राज्यसभा में AAP की स्थिति कमजोर हो सकती है और BJP को संख्या बल में बढ़त मिल सकती है। फिलहाल, इस पूरे मामले पर आधिकारिक पुष्टि और आगे की संवैधानिक प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


politics, aap, bjp, indian politics, aap bjp news, raghav chadha news, aam aadmi party latest updates, raghav chadha joining bjp rumors, political crisis in india today


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page