top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी, 10 राज्यों में लू का अलर्ट

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
24 अप्रैल
3 मिनट पठन

भारतार्थ खबर, संवाददाता धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)

नई दिल्ली। उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों तक तापमान में तेज़ उछाल दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों में लू (हीटवेव) का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में अप्रैल माह में ही तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी अधिक है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है।


उत्तर प्रदेश में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। बांदा में पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का उच्चतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अगले 4-5 दिनों तक गर्म और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिन राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है, उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रह सकता है। पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, जो पहाड़ी क्षेत्रों के लिए असामान्य रूप से अधिक है। हरियाणा में भी मरुस्थलीय हवाओं के चलते तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। फरीदाबाद में 43.4 डिग्री और रोहतक व सिरसा में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।

मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम, खजुराहो और नौगांव जैसे शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर सक्रिय चक्रवाती प्रभाव के कारण बादल नहीं बन पा रहे हैं, जिससे तेज धूप और गर्म हवाएं जारी हैं। बिहार में भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है। डेहरी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गया, कैमूर, सिवान और छपरा सहित कई जिलों में पारा 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की और वृद्धि के संकेत हैं।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है। पंतनगर में तापमान 39.2 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आंशिक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में तापमान और बढ़ सकता है। साथ ही 25 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में कुछ बदलाव की उम्मीद भी जताई गई है।

सावधानी ही बचाव:

विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्के व ढीले कपड़े पहनें। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।


heatwave, weather, climate, india weather, summer heat, extreme weather, heatwave alert in north india, how to survive extreme heat, india temperature update today


ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें “Bhaarataarth Khabar” के साथ।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page