top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान को नुकसान, 104 यात्री और 6 क्रू सदस्य सुरक्षित

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
9 अक्टू॰
1 मिनट पठन
तूफानी आसमान में IndiGo विमान, नाक क्षतिग्रस्त; लखनऊ एयरपोर्ट पृष्ठभूमि, 17 हजार फीट व विमान नुकसान का हिंदी न्यूज ग्राफिक

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com)लखनऊ | 8 अक्टूबर 2026

प टना से लखनऊ आ रहे IndiGo के विमान में बुधवार को खराब मौसम के दौरान अचानक तेज झटके की स्थिति बनी। विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर था। शुरुआती रिपोर्टों में विमान के आकाशीय बिजली की चपेट में आने की बात सामने आई, जबकि IndiGo ने बताया कि विमान ने खराब मौसम और ओलावृष्टि का सामना किया, जिससे विमान के आगे लगे रैडोम को नुकसान पहुंचा। घटना के कारणों की विस्तृत तकनीकी जाँच की जा रही है।



विमान में 104 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। विमान ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री तथा क्रू सदस्य सुरक्षित रहे।


लैंडिंग के बाद विमान के अगले हिस्से में नुकसान का पता चला। इसके बाद विमान को आगे की उड़ान के लिए रोक दिया गया और तकनीकी निरीक्षण शुरू किया गया। DGCA को भी घटना की जानकारी दी गई है। विमान को आवश्यक जाँच और नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद ही दोबारा परिचालन में लाया जाएगा।

इंडिगो ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। रिपोर्टों के अनुसार यात्रियों को वैकल्पिक विमान से आगे भेजा गया।


इस घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान के नुकसान के वास्तविक कारण को लेकर तकनीकी जाँच पूरी होने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page