top of page
भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ
23अक्टूबर /2026 /शुक्रवार
बेंबेंगलुरु, 22 अक्टूबर 2026। अच्छी तनख् वाह वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़कर खेती और किसानों के साथ काम करने का फैसला आसान नहीं होता। बेंगलुरु के शशि कुमार ने इसी राह को चुना और वर्ष 2010 में ‘अक्षयकल्पा ऑर्गेनिक’ की नींव रखी। शुरुआती वर्षों में कारोबार को गंभीर आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा। स्थिति ऐसी भी आई कि कंपनी को संभालने के लिए उनकी पत्नी शिल्पा जी ने अपनी बचत से 30 लाख रुपये लगाए। संघर्ष के उस दौर से आगे बढ़ते हुए आज यह उद्यम जैविक डेयरी उत्पादों और किसान-केंद्रित व्यवसाय मॉडल के लिए जाना जाता है।