top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

शैफाली के शतक से भारत एशियन गेम्स के फाइनल में

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
22 सित॰
1 मिनट पठन
महिला क्रिकेट पोस्टर: भारत ने बांग्लादेश को हराया, शेफाली वर्मा जश्न में बल्ला व हेलमेट उठाए, स्टेडियम पृष्ठभूमि

भारतार्थ खबर www.bhaarataarth.com संवाददाता अशोक कुमार सिंह नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन पर सिमट गई। भारत की पारी की सबसे बड़ी उपलब्धि शैफाली वर्मा का नाबाद शतक रहा।


उन्होंने 49 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और नौ छक्के शामिल रहे। यह शैफाली का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक है और एशियन गेम्स की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज हुआ। भारतीय पारी में स्मृति मंधाना ने 37 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन बनाए। मंधाना ने अपनी पारी के दौरान महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला का आंकड़ा भी हासिल किया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 81 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। भारत ने 114 रन से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में जगह बनाई।


अब भारतीय महिला टीम का सामना स्वर्ण पदक के मुकाबले में श्रीलंका से होगा। भारत की टीम पिछले एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत चुकी है और इस बार भी स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेगी।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page