top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

रेलवे का बड़ा फैसला! रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, पावर बैंक विस्फोट के बाद रेलवे बोर्ड सख्त

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
4 दिन पहले
2 मिनट पठन
रेलवे खबर का ग्राफिक: ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रात 11 से सुबह 5 तक चार्जिंग नहीं; यात्री फोन देख रहा है.

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) नई दिल्ली | 2 नवंबर 2026

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि ट्रेन के कोच में लगे मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अनिवार्य रूप से बंद रखे जाएं। यह निर्देश 26 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है।


पावर बैंक में विस्फोट के बाद रेलवे सतर्क


रेलवे बोर्ड ने अपने निर्देश में दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) क्षेत्र में हुई एक घटना का उल्लेख किया है। इस घटना में रात के निर्धारित समय में चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे। इसी दौरान चार्जिंग पर लगा एक यात्री का पावर बैंक विस्फोट के साथ धुआं छोड़ने लगा।

इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के नियम का बिना किसी अपवाद के पालन कराया जाए।


छह घंटे तक नहीं मिलेगी चार्जिंग सुविधा


रेलवे के निर्देश के अनुसार प्रतिदिन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन के कोच में लगे चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रात की यात्रा शुरू करने से पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें।

विज्ञापन


कर्मचारियों की होगी ट्रेनिंग, अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण


रेलवे बोर्ड ने संबंधित कर्मचारियों को इस नियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और आवश्यक निर्देश देने को कहा है। इसके अलावा अधिकारियों और सुपरवाइजरों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।


यह बिल्कुल नया नियम नहीं, 2014 से लागू है व्यवस्था


रेलवे में रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का निर्देश पहली बार जून 2014 में जारी किया गया था। वर्ष 2013 में एक ट्रेन के एसी कोच में आग लगने की घटना के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने चार्जिंग पॉइंट बंद रखने की सिफारिश की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग सुविधा बंद रखने का निर्देश दिया था।


यात्रियों के लिए जरूरी सलाह


रात में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज रखने चाहिए। खराब या क्षतिग्रस्त चार्जर और केबल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पावर बैंक को चार्ज करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए।

रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों में आग लगने जैसी घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page