top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

येलहंका न्यू टाउन में स्वच्छता अभियान, सफाई के लिए जनजागरूकता का संदेश

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
1 अक्टू॰
2 मिनट पठन
येलहंका न्यू टाउन में आरडब्ल्यूएफ व्हील कारखाना कर्मचारियों द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत अभियान में शामिल पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com संवाददाता अशोक कुमार सिंह बेंगलुरु, 1 अक्टूबर 2026। येलहंका न्यू टाउन स्थित आरडब्ल्यूएफ व्हील कारखाना क्षेत्र में कारखाने के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम में विश्व हिंदू धर्म रक्षक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जितेंद्र कुमार ‘जीतू’ दुबे तथा महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गलियों, नालियों और कॉलोनी के आसपास नियमित सफाई रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतार्थ खबर के संवाददाता अशोक कुमार सिंह ने पंडित जितेंद्र कुमार ‘जीतू’ दुबे से स्वच्छता अभियान और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल किए। अध्यक्ष दुबे ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए लोगों से अपने घरों के साथ-साथ गलियों और नालियों की सफाई व्यवस्था पर भी ध्यान देने की अपील की।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ कॉलोनी और स्वच्छ वातावरण के लिए केवल प्रशासन या सफाई कर्मचारियों पर निर्भर रहने के बजाय स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का आग्रह किया गया। महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष लता दुबे ने भी स्वच्छता के प्रति महिलाओं और परिवारों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए घर से ही स्वच्छता की आदत विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्वच्छता को लेकर सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page