top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलूरु में सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति का 48वां दशहरा महोत्सव, आईपीएस सीमांत कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह ने किए मां दुर्गा के दर्शन

लेखक की तस्वीर: Ashok kumar Singh
Ashok kumar Singh
8 घंटे पहले
1 मिनट पठन
मंच पर नेता व लोग, पीछे देवी-देवताओं की प्रतिमाएँ; लाल बैनर पर 48वां दशहरा महोत्सव, भारतार्थ खबर लोगो।
फोटो किशोर दफ्तरी

भारतार्थ खबर संवाददाता अशोक कुमार सिंह (Bhaarataarth.com) बेंगलूरु | 19 अक्टूबर 2026

बेंगलूरु में सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ की ओर से आयोजित 48वें दशहरा महोत्सव के अवसर पर रविवार को विशिष्ट अतिथियों ने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बेंगलूरु के पुलिस आयुक्त आईपीएस सीमांत कुमार सिंह तथा कर्नाटक रियल एस्टेट

विज्ञापन


विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह अपने-अपने परिवारों के साथ मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंचे। दोनों अतिथियों ने पैलेस ग्राउंड स्थित प्रिंसेस श्राइन, गेट नंबर 9, बेल्लारी रोड पर बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल में मां भगवती के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।


समिति के अध्यक्ष के.के. सिंह एवं अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मां भगवती की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा प्रसाद भेंट किया गया।


सिद्धार्थ सांस्कृतिक समिति एवं राजेंद्र बाबू मेमोरियल ट्रस्ट ‘बिहार भवन’ द्वारा आयोजित यह दशहरा महोत्सव बेंगलूरु में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण अवसर है। 48वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह आयोजन श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना और उत्सव की परंपरा से जोड़ रहा है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page