top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति की महानवमी पूजा संपन्न, हवन और कन्या पूजन में उमड़े श्रद्धालु

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 घंटे पहले
2 मिनट पठन
बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महानवमी महोत्सव में वैदिक हवन, मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन में शामिल श्रद्धालु।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 20 अक्टूबर 2026। बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत महानवमी पर पूजा-अर्चना, वैदिक हवन और कन्या पूजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना कर परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की गई। महानवमी के अवसर पर पूजा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। इसके बाद कन्या पूजन की परंपरा निभाते हुए कन्याओं का सम्मान किया गया और उन्हें भोजन एवं प्रसाद अर्पित किया गया। मां दुर्गा के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से परिसर भक्तिमय बना रहा।


मुख्य अतिथि श्री शिवाना की रही उपस्थिति


कार्यक्रम में टोंटद सिद्धलिंगेश्वर समुदाय भवन से श्री शिवाना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूजा अध्यक्ष पंकज कुमार ने उनके आगमन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आयोजन में उनकी उपस्थिति को समिति की ओर से सम्मानपूर्वक उल्लेखित किया गया।


बेंगलुरु में श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति के महानवमी महोत्सव में वैदिक हवन, मां दुर्गा की पूजा और कन्या पूजन में शामिल श्रद्धालु।


समिति पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली व्यवस्था


महानवमी पूजा, हवन और कन्या पूजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में पूजा अध्यक्ष पंकज कुमार, ट्रस्ट अध्यक्ष राज कुमार शर्मा, सचिव मुकेश कुमार सिंह, धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय और ए.के. गुप्ता सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने योगदान दिया। राजीव रंजन, प्रभु, संतोष, तनुज, नितेश सिंह और मनोज सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। समिति के सदस्यों ने पूजा की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रसाद वितरण का दायित्व संभाला।


धार्मिक परंपराओं के साथ सामाजिक एकता का संदेश


श्री वैशाली जनकल्याण दुर्गा पूजा समिति का महानवमी आयोजन धार्मिक आस्था और सामुदायिक सहभागिता का अवसर बना। हवन और कन्या पूजन जैसी परंपराओं के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की। ऐसे सामूहिक आयोजन लोगों को एक मंच पर लाने और सामाजिक मेलजोल को प्रोत्साहित करने में भी भूमिका निभाते हैं। समिति की ओर से आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की मंगलकामना की गई। समाचार प्रेषक प्रवीण पांडेय बेंगलुरु।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page