top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

बेंगलुरु में 108वां मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोहभारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को श्रद्धापूर्वक किया गया याद

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
24 सित॰
1 मिनट पठन
बेंगलुरु में 108वां मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोह

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 23 सितंबर 2026। हाइफा युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता और शौर्य की स्मृति में बेंगलुरु के जे.सी. नगर में 108वां मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मैसूर लांसर्स हेरिटेज फाउंडेशन (पंजीकृत) की ओर से किया गया।


समारोह में हाइफा युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा प्रदर्शित साहस, सैन्य कौशल और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वीर सैनिकों के योगदान को नमन करते हुए उनके ऐतिहासिक पराक्रम को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में भारतीय राजपूताना सेवा संगठन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह तथा सुनील सिंह, जसवंत सिंह और विनय सिंह ने कार्यक्रम में भाग लिया।


बताया गया कि भारतीय राजपूताना सेवा संगठन को प्रत्येक वर्ष मैसूर लांसर्स हाइफा दिवस समारोह में आमंत्रित किया जाता है। संगठन के प्रतिनिधियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के सैन्य इतिहास से जुड़ी ऐसी वीरगाथाएं समाज और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को देशसेवा, साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं। हाइफा दिवस के आयोजन के माध्यम से भारतीय सैनिकों के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने के साथ उनके बलिदान और वीरता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। समारोह में इतिहास और सैन्य विरासत को संरक्षित रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को उससे परिचित कराने के महत्व पर भी जोर दिया गया।







टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page