top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

फिट ओ फ्रीक 2.0: डेका डिसिप्लिन चैलेंज का भव्य समापन, अनुशासन और फिटनेस का जश्न

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
25 जुल॰
2 मिनट पठन

10 दिनों के अनोखे फिटनेस अभियान में प्रतिभागियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली, विजेताओं का हुआ सम्मान

Two group photos at a sports net, smiling adults and kids hold gold trophies before a banner reading Bangalore Cosmo.

फिट ओ फ्रीक 2.0 समापन समारोह, विजेताओं का सम्मान एवं सामूहिक समूह फोटो

भारतार्थ खबर संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) बेंगलुरु | 25 जुलाई, 2026 फिट ओ फ्रीक 2.0: डेका डिसिप्लिन चैलेंज का 10 दिवसीय प्रेरणादायी अभियान शानदार समापन के साथ संपन्न हुआ। अनुशासन, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ योग, प्राणायाम, ध्यान, व्यायाम, रेन थेरेपी, ज़ुम्बा और स्लीप थेरेपी जैसी गतिविधियों में नियमित भाग लेकर नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का परिचय दिया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि बेहतर स्वास्थ्य केवल व्यायाम से नहीं बल्कि अनुशासित जीवनशैली और अच्छी आदतों से भी प्राप्त होता है।


10 दिनों तक प्रतिभागियों ने केवल शारीरिक फिटनेस ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया। "बड़ों को प्रणाम दिवस", "नो शुगर-मैदा दिवस" और "नो फोन दिवस" जैसी अभिनव गतिविधियों ने सभी सदस्यों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ पारिवारिक मूल्यों और डिजिटल संतुलन का महत्व भी समझाया।


समापन समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष जेसी ललिता बोथरा ने की। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में कहा कि अनुशासन और नियमित अभ्यास किसी भी व्यक्ति को सफलता के शिखर तक पहुंचा सकता है तथा ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।


इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट जेसी सुनील मेहर ने सभी प्रतिभागियों के समर्पण, नियमितता और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में जेसीआई रीना गांधी ने सभी अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


इस अवसर पर ज़ोन ऑफिसर जेसी मोनिका कुमट, कोषाध्यक्ष जेसी दीपिका जैन तथा संयुक्त सचिव जेसी दीपक जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रशिक्षण उपाध्यक्ष जेसी ममता मुणोत, लोकल ऑर्गेनाइजेशन उपाध्यक्ष जेसी रौनक नागोरी, परियोजना समन्वयक जेसी संजना कोठारी एवं जेसी धृति जैन, परियोजना निदेशक जेसी तरुण भंसाली तथा जूनियर जेसी आर्या जैन ने उल्लेखनीय योगदान दिया।


प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम स्थान जेसी गिरीश राखेचा, द्वितीय स्थान जेसी सुनील मेहर तथा तृतीय स्थान जेसी स्वेता राखेचा ने प्राप्त किया। इसके अलावा स्टेप किंग का खिताब जेसी गिरीश राखेचा तथा स्टेप क्वीन का सम्मान जेसी स्वेता राखेचा को प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page