top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

06 नवंबर /2026 /शुक्रवार

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

रांची, 5 नवंबर 2026। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देते हुए दावा किया है कि देश के 40 लाख युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संकेत का इंतजार कर रहे हैं और उनके आह्वान पर सड़क पर उतरने के लिए तैयार हैं। अंसारी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने युवाओं, किसानों, दलितों, छात्रों और मध्यवर्ग की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया, तो देश में गंभीर राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

पुणे में सीरवी समाज का सेवा संकल्प: विशाल रक्तदान शिविर में 1,004 यूनिट रक्त संग्रह

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
27 अक्टू॰
2 मिनट पठन
पुणे के संजय पार्क स्थित श्री आई माता मंदिर परिसर में सीरवी समाज द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर, जिसमें 1,004 यूनिट रक्तदान हुआ।

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com पुणे, 27 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के पुणे शहर में सीरवी समाज ने विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा और सामाजिक एकजुटता की मिसाल पेश की। संजय पार्क स्थित श्री आई माता मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित शिविर में कुल 1,004 यूनिट रक्तदान हुआ। इस आयोजन में समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भारत सरकार के केंद्रीय नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।


तीन सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से आयोजन


विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सीरवी जय भवानी सेवा संस्था और सीरवी महिला मंडल, संजय पार्क, पुणे की ओर से किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सीरवी क्षत्रिय युवा मंच, संजय पार्क ने किया। आयोजकों के अनुसार, शिविर की सफलता समाज के विभिन्न वर्गों के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम रही।

शिविर में 1,004 रक्तदाताओं के योगदान से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य को बल मिला। रक्तदान के माध्यम से प्रतिभागियों ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संदेश दिया।


केंद्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत


कार्यक्रम में केंद्रीय नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोळ उपस्थित रहे। उनके साथ वडगांव शेरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बापूसाहेब पठारे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार गुट के पुणे शहर अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुनील अण्णा टिंगरे, नगरसेवक सुहास दादा टिंगरे और रवि टिंगरे ने भी भाग लिया। राजस्थान के पाली से पहुंचे सीरवी युवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सूर्या इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रमुख रमेश लचेटा और सीरवी समाज महासभा, महाराष्ट्र प्रांत के महासचिव रामलाल काग की उपस्थिति भी रही। अतिथियों ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना करते हुए ऐसे जनकल्याणकारी आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।


युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय भागीदारी


शिविर के सफल संचालन में श्री आई माता मंदिर बडेर के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, वरिष्ठ समाजबंधुओं, युवा मंच, महिला मंडल और विभिन्न युवा मंडलों ने सहयोग दिया। आयोजन की व्यवस्थाओं में मातृशक्ति, युवाओं और वरिष्ठजनों की सक्रिय भूमिका रही। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, रक्तपेढ़ी की टीम और स्वयंसेवकों ने भी आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में योगदान दिया। इसके अलावा दानदाताओं, भामाशाहों तथा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।


पुणे के संजय पार्क स्थित श्री आई माता मंदिर परिसर में सीरवी समाज द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर, जिसमें 1,004 यूनिट रक्तदान हुआ।

मानव सेवा और सामाजिक एकता का संदेश


आयोजकों ने कहा कि 1,004 यूनिट रक्तदान की उपलब्धि किसी एक संस्था या व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे समाज की एकजुटता और सामूहिक सहभागिता का परिणाम है। इस आयोजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। शिविर के माध्यम से सीरवी समाज ने जरूरतमंद मरीजों की सहायता के साथ समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी जनकल्याणकारी गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। रक्तदान जैसे प्रयासों की सार्थकता केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रहती। ऐसे अभियान समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरत के समय मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पुणे में आयोजित यह शिविर इसी सामाजिक जिम्मेदारी और सामूहिक सेवा भावना का उदाहरण बना। समाचार प्रेषक नारायणलाल सीरवी बेंगलुरु ।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page