top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

नेमिनाथ कल्याणक पर उमड़ी आस्था

लेखक की तस्वीर: Tic rocs
Tic rocs
19 अग॰
2 मिनट पठन

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी बेंगलुरु, 18 अगस्त 2026। श्री जिन कुशल सूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट, बसवनगुडी के तत्वावधान में बाईसवें तीर्थंकर परमात्मा श्री नेमिनाथ का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। प. पूज्य मलयप्रभ सागर जी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा तथा प. पूज्य साध्वी जी श्री प्रियश्रद्धांजना श्री जी म.सा. आदि ठाणा की सान्निध्यता में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।


दादावाड़ी परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत मंगलमय धार्मिक अनुष्ठानों से हुई। ट्रस्ट अध्यक्ष तेजराज मालानी ने सकल संघ को जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भगवान नेमिनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महामंत्री कुशलराज गुलेच्छा ने कहा कि भगवान नेमिनाथ का जीवन त्याग, वैराग्य, संयम और करुणा का अनुपम संदेश देता है, जो आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है।


प्रचार-प्रसार संयोजक ललित डाकलिया ने बताया कि मुख्य वेदिका पर परमात्मा का सुगंधित औषधियों से अभिषेक करने का लाभ उपाध्यक्ष बाबूलाल-प्रवीण कुमार भन्साली परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही 27 जोड़ों ने सामूहिक अभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण भगवान नेमिनाथ की विशाल प्रतिमा पर पुष्पों का भव्य अभिषेक रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ पुष्प अर्पित कर परमात्मा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जीवदया, अहिंसा, त्याग, संयम और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।


धार्मिक आयोजन को और अधिक भक्तिमय बनाने में श्री जिनदत्त कुशल सूरी जैन सेवा एवं संगीत मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंडल के सनी रांका, नितेश बोहरा, ललिता पालरेचा एवं मनन बोहरा ने भावपूर्ण भजनों और मधुर संगीत की प्रस्तुति देकर संपूर्ण वातावरण को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।


अभिषेक के पश्चात श्रीमती पूनम कौशिक खिंवसरा परिवार द्वारा परमात्मा की आरती की गई। इस अवसर पर साध्वीवर्या ने भगवान नेमिनाथ के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए गत चौवीशी के तीसरे तीर्थंकर सगर भगवान के समय में पांचवें देवलोक के इन्द्र द्वारा भराई गई विश्व की अति प्राचीन प्रतिमा का ऐतिहासिक महत्व भी बताया।


महोत्सव के दौरान तपोनिधि साध्वी जी श्री सुलक्षणा श्री जी म.सा. के 75वें जन्मदिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रनजीत ललवानी, सहमंत्री धर्मेन्द्र संकलेचा सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को खरतरगच्छ दिवस के उपलक्ष्य में ‘खरतरगच्छ के गौरवशाली गौत्र’ विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page