top of page

विज्ञापन के लिए संपर्क करेंअपने व्यवसाय, संस्थान, उत्पाद, सेवा, कार्यक्रम या ब्रांड का प्रचार भारतार्थ खबर के माध्यम से लाखों पाठकों तक पहुँचाएँ।विज्ञापन, प्रायोजित लेख, बैनर विज्ञापन एवं प्रचार संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें:📧 news@bhaarataarth.com📧 livenews@bhaarataarth.com🌐 Website: https://www.bhaarataarth.comभारतार्थ खबर — खबर नहीं, उसका अर्थ।“देश-दुनिया की हर बड़ी खबर – भारतार्थ खबर”

उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों की प्रमुख खबरें, स्थानीय घटनाएँ और राष्ट्रीय महत्व के समाचार एक ही मंच पर।

धारवाड़ में पहली बार होगा संत श्री विज्ञान देव जी महाराज का दिव्य आगमन, विश्वशांति संदेश से गूंजेगा शहर

  • Writer: धन्नाराम चौधरी
    धन्नाराम चौधरी
  • 2 days ago
  • 2 min read

24 जुलाई को तीन घंटे का भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम, 5-कुंड वैदिक हवन, विहंगम योग ध्यान और अमृतमय प्रवचन का मिलेगा दुर्लभ अवसर

Group of men and women pose indoors holding a Kannada banner for a religious event in a brightly lit hall.

भारतार्थ खबर | संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com) धारवाड़ | 22 जुलाई, 2026। धारवाड़। आध्यात्मिक चेतना, आत्म-जागरण और विश्वशांति का संदेश लेकर विश्वविख्यात काशी विहंगम योग आश्रम के महान संत परम पूज्य श्री विज्ञान देव जी महाराज पहली बार 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को धारवाड़ पहुंच रहे हैं। यह ऐतिहासिक अवसर न केवल धारवाड़ बल्कि पूरे उत्तर कर्नाटक के श्रद्धालुओं और साधकों के लिए विशेष महत्व रखता है।


इस वर्ष दिसंबर में भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी (वाराणसी) में विहंगम योग संस्थान द्वारा 25,000 कुंडों का विश्वशांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा, जिसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इस विराट आयोजन में भारत सहित अनेक देशों से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी महायज्ञ के लिए जनजागरण एवं आमंत्रण अभियान के तहत "स्वर वेद संदेश यात्रा – स्व-जागरूकता से राष्ट्र जागरूकता" निकाली जा रही है, जिसका नेतृत्व परम पूज्य श्री विज्ञान देव जी महाराज कर रहे हैं।


इसी यात्रा के क्रम में संत श्री विज्ञान देव जी महाराज शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे धारवाड़ के श्री चन्नबसव तैव्वनवरा कल्याण मंडप, तैव्वनवरा लेआउट, हेब्बल्ली रोड, अयप्पा स्वामी मंदिर के निकट आयोजित भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।


कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चलेगा, जिसमें अमृतमय आध्यात्मिक प्रवचन, 5-कुंड विश्वशांति वैदिक हवन, ब्रह्मविद्या विहंगम योग मेडिटेशन तथा गाइडेड साधना अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि यह साधना आत्मिक उन्नति, मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरण का प्रभावी माध्यम है।


आयोजन समिति के अनुसार विहंगम योग की यह दिव्य साधना सनातन योग परंपरा पर आधारित है, जिसका उल्लेख भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए दिव्य ज्ञान से जुड़ा माना जाता है। इसी साधना के माध्यम से ऋषि-मुनियों ने आत्मसाक्षात्कार और परम सत्य की अनुभूति प्राप्त की थी।


पतंजलि योग पीठ, कर्नाटक राज्य प्रभारी एवं आयोजन समिति के मार्गदर्शक श्री भवरलाल आर्य ने हुबली-धारवाड़ सहित आसपास के सभी नागरिकों से इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में परिवार सहित भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी।


इस अवसर पर विहंगम योग संस्था के प्रचारक नितिन अग्रवाल, मुक्ति रंजन, श्री बाबा रामदेव सेवा संस्था, धारवाड़ के अध्यक्ष स्वरूप राम चौधरी, आयोजन समिति के सदस्य मोहन लाल सिरवी, दुदा राम चौधरी, माला राम देवासी, पतंजलि परिवार के रमेश सुलाके, उमा अगाड़ी, लीलावती संब्रानी, नागरत्ना सुलाखे, बसवराज मम्मिगट्टी, उमेश कुलकर्णी, सविता, बसवराज हीरेमठ, ललिता, गायत्री, गीता, शंभुलिंगप्पा, वीरेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Rated 0 out of 5 stars.
No ratings yet

Add a rating
bottom of page