तिरंगे की शान में गूंजा नागरभावी
- धन्ना राम चौधरी

- 15 अग॰
- 1 मिनट पठन
सैंट फिलोमिना शिक्षण संस्थान में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उल्लास

भारतार्थ खबर। बेंगलुरु संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)
बेंगलुरु, 15 अगस्त 2026। नागरभावी स्थित सैंट फिलोमिना शिक्षण संस्थान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति एवं राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर एम. श्रीनिवास, महेंद्र मुणोत, रंगास्वामी, सतीश बी., डॉ. भवानी जगदीश, शिवकुमार सहित संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए युवा पीढ़ी को देशहित, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम ने सभी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
_edited.jpg)



टिप्पणियां