top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गांधी जयंती पर स्वच्छता का संदेश, 100 सिविक वर्कर्स को मिला ‘स्वच्छ लोकल हीरोज़’ सम्मान

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
4 अक्टू॰
2 मिनट पठन
गांधी जयंती पर जयनगर में बेंगलुरु साउथ निगम का स्वच्छता वॉकथॉन और प्लॉगिंग अभियान


भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 3 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बेंगलुरु साउथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ओर से जयनगर स्थित शालिनी मैदान में स्वच्छता वॉकथॉन, प्लॉगिंग और जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। विभिन्न कॉलेजों और गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के सहयोग से हुए इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।


नागरिक भागीदारी से स्वच्छ शहर का संदेश

अभियान के दौरान लोगों ने ‘सफाई हमारी जिम्मेदारी है’ के संदेश के साथ शालिनी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में प्लॉगिंग की। इसमें नागरिकों, युवाओं और निगम अधिकारियों ने पैदल चलते हुए सड़क किनारे बिखरे कचरे को एकत्र किया। आयोजन के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और कचरा खुले में नहीं फेंकने का संदेश दिया गया। बेंगलुरु साउथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर के.एन. रमेश ने कहा कि हरित और स्वस्थ बेंगलुरु के लिए नागरिकों की भागीदारी तथा सिविक चेतना आवश्यक है। उन्होंने घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने, एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नागरिकों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है।


100 सफाईकर्मियों को ‘स्वच्छ लोकल हीरोज़’ सम्मान

स्वच्छता व्यवस्था में लगातार योगदान देने वाले सिविक वर्कर्स, कचरा संग्रहण वाहनों के चालकों और हेल्पर्स को कार्यक्रम के दौरान ‘स्वच्छ लोकल हीरोज़’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। निगम की ओर से जयनगर क्षेत्र के 40, बेंगलुरु साउथ क्षेत्र के 40 और पद्मनाभनगर डिवीजन के 20 कर्मचारियों सहित कुल 100 कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र और फ्लास्क प्रदान किए गए। सम्मान का उद्देश्य सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में योगदान दे रहे कर्मचारियों के कार्य को सार्वजनिक रूप से सराहना देना रहा।


सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ भी जागरूकता

गांधी जयंती के अवसर पर निगम ने NGOs साहस और लेट्स बी द चेंज के सहयोग से BTM लेआउट क्षेत्र के अदुगोडी और राजेंद्र चोलनगर में भी जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध, ठोस कचरा प्रबंधन तथा कचरे को स्रोत पर ही गीले और सूखे वर्ग में अलग करने की जानकारी दी गई। अभियान में नागरिकों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने और अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की गई। कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डॉ. एन.एन. मधु, मुख्य अभियंता बसवराज कबाड़े, डीजीएम मनुजा सहित निगम के अन्य अधिकारी और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page