top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

गांधी जयंती पर BWMC आयुक्त ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा के संदेश को अपनाने का आह्वान

लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
धन्ना राम चौधरी
2 अक्टू॰
1 मिनट पठन
गांधी जयंती पर बेंगलुरु वेस्ट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कार्यालय में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते आयुक्त और अधिकारी

भारतार्थ खबर Bhaarataarth.com बेंगलुरु, 2 अक्टूबर 2026। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर बेंगलुरु वेस्ट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BWMC) के आयुक्त डॉ. राजेंद्र के.वी. और अधिकारियों ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर आयुक्त डॉ. राजेंद्र के.वी. ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा, सहनशीलता, धैर्य, देशभक्ति और भाईचारे जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। आयुक्त ने कहा कि गांधीजी का जीवन विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों से मिलने वाले संदेशों को समझें और उन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में एडिशनल कमिश्नर फॉर डेवलपमेंट कविता राजाराम, जॉइंट कमिश्नर संगप्पा, डिप्टी कमिश्नर शंकरप्पा वाणिक्यला, चीफ इंजीनियर स्वयंप्रभा, जयशंकर बी.एस. सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी और सिविक वर्कर मौजूद रहे।



टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page