top of page

 भारतार्थ खबर, नहीं उसका अर्थ

20अक्टूबर /2026 /मंगलवार

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

भारतार्थ लोगो: खबर नहीं, उसका अर्थ - राजनीतिक समाचार विश्लेषण

अलुवा,19 अक्टूबर 2026। कभी-कभी जीवन में सुनी गई कोई बात या देखा गया कोई वीडियो सोचने का नजरिया बदल देता है। केरल की अरुंधति के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो से प्रेरित अरुंधति ने उन्हें हाथ से लिखा भावुक पत्र भेजकर अपनी शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उनकी शादी 20 दिसंबर 2026 को केरल के अलुवा में होनी है।

WhatsApp Video 2026-10-04 at 8.50.36 PM.mp4

कुर्सी नहीं मिली, 38 मिनट रुकी वैशाली एक्सप्रेस

लेखक की तस्वीर: धन्नाराम चौधरी
धन्नाराम चौधरी
19 अग॰
1 मिनट पठन
लाल-पीली इलेक्ट्रिक ट्रेन 22223 पटरियों पर दौड़ती, ऊपर बिजली तारों के नीचे, पीछे डिब्बे जुड़े हैं।

भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी

गोरखपुर।18 अगस्त 2026। रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब गार्ड के लिए कुर्सी की व्यवस्था नहीं होने के कारण नई दिल्ली-ललितग्राम वैशाली एक्सप्रेस करीब 38 मिनट तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। गोरखपुर से ट्रेन को आगे रवाना करने वाले गार्ड ने आवश्यक व्यवस्था नहीं होने तक ट्रेन आगे ले जाने से इनकार कर दिया।


जानकारी के अनुसार, लखनऊ से गोरखपुर तक ड्यूटी करने वाले गार्ड को रास्ते में कुर्सी उपलब्ध नहीं होने के कारण टूल-बॉक्स पर बैठकर सफर करना पड़ा। गोरखपुर पहुंचने के बाद जब नए गार्ड ने चार्ज संभाला तो उसने भी ड्यूटी के दौरान बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं होने पर आपत्ति जताई।


गार्ड की शिकायत के बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को निर्धारित समय पर रवाना करने के बजाय करीब 38 मिनट तक स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और ट्रेन के परिचालन पर भी असर पड़ा।


घटना ने रेलवे की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रेन के सुरक्षित और सुचारु संचालन में गार्ड की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान आवश्यक सुविधा उपलब्ध नहीं होने की शिकायत को रेलवे के लिए गंभीरता से लेना जरूरी माना जा रहा है।


मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन की ओर से व्यवस्था को लेकर क्या कार्रवाई की गई, इस पर यात्रियों और रेल कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page