top of page
भारतार्थ-logo

BJP में कांग्रेस छोड़कर तीन युवा नेताओं की एंट्री

  • लेखक की तस्वीर: धन्ना राम चौधरी
    धन्ना राम चौधरी
  • 15 अग॰
  • 1 मिनट पठन

मोदी की विकास नीति से प्रभावित प्रमोद श्रीनिवास, एच. नारायण और सुरेश का भाजपा में स्वागत



भारतार्थ खबर। संवाददाता: धन्नाराम चौधरी (Bhaarataarth.com)


बेंगलुरु | 15 अगस्त 2026।भाजपा की विकास नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए युवा नेता प्रमोद श्रीनिवास, एच. नारायण और सुरेश का शनिवार को भाजपा के राज्य कार्यालय जगन्नाथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने तीनों नेताओं को भाजपा का झंडा सौंपकर पार्टी में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद तेजस्वी सूर्या, विधायक एम. सतीश रेड्डी, सी.के. राममूर्ति सहित भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


भाजपा नेताओं ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और विकास एवं जनसेवा के संकल्प को और गति मिलेगी। कांग्रेस छोड़कर तीन युवा नेताओं का भाजपा में शामिल होना बेंगलुरु की स्थानीय राजनीति में संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।

 
 
 

टिप्पणियां

5 स्टार में से 0 रेटिंग दी गई।
अभी तक कोई रेटिंग नहीं

रेटिंग जोड़ें
bottom of page