पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को उस वक्त भारी राजनीतिक भूचाल आ गया, जब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए। विपक्ष का दावा है कि मुख्यमंत्री विधानसभा की कार्यवाही के दौरान नशे की हालत में नजर आए, जिसके बाद सदन में हंगामा, टकराव और कार्यवाही ठप हो गई।