नई दिल्ली। देश में रसोई गैस (एलपीजी) के उपयोग को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बनाने के लिए तेल कंपनियों ने गैस बुकिंग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब एक उपभोक्ता द्वारा साल में 12 सिलेंडर की निर्धारित सीमा पार करने के बाद अतिरिक्त सिलेंडर लेने के लिए सख्त प्रक्रिया से गुजरना होगा।