डिब्रूगढ़। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को डिब्रूगढ़ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जनसभा में उमड़ी भीड़ और उत्साह को विपक्ष के लिए “चिंता का संकेत” बताते हुए कहा कि जनता का यह समर्थन आगामी चुनावों में बड़ा संदेश देने वाला है।